उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिदंकी तहसील क्षेत्र के अन्तर्गत बकेवर थाना क्षेत्र के देवमई गांव में अज्ञात कारणों से लगी आग ने दो पशु आश्रयालयों को अपनी चपेट में ले लिया। आग की इस घटना में छप्पर जलकर पूरी तरह राख हो गया है। जबकि एक गाय की जल कर मौत हो गई एवं एक भैंस गंभीर रूप से झुलस गईं। देवमई गाँव में गुरुवार को यह घटना दोपहर करीब 12 बजे की है। जब गांव निवासी राम चंद्र और राम कुमार के पशु आश्रयों में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। और दोनों छप्परों को जलाकर खाक कर दिया। आग की तेज लपटों और धुएं को देखकर आसपास के ग्रामीण ने मौके पर पहुंचकर तुरन्त आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक दोनों पशु आश्रय पूरी तरह जल चुके थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया और स्थिति का जायजा लिया। इस मामले में देवमई चौकी इंचार्ज रामजनम पांडेय ने बताया कि ग्रामीणों की मदद से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। जिससे बड़ी घटना टल गई। उन्होंने बताया कि राम चंद्र की गाय की हालत ज्यादा गंभीर थी। जिस।कारण वह बच नहीं सकी। वह ठीक से खड़ी भी नहीं हो पा रही थी । जबकि राम कुमार की भैंस भी झुलस गई है। घटना की सूचना मिलते ही पशु चिकित्सालय की टीम भी मौके पर पहुंची। पशु चिकित्सक सर्वेश कुमार और उनके सहयोगी श्रीकेश ने घायल पशुओं का उपचार किया और उनकी हालत पर नजर रखी जा रही है।
ग्रामीणों के अनुसार आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है। आशंका जताई जा रही है कि तेज गर्मी या किसी चिंगारी के चलते यह हादसा हुआ हो सकता है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share