उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के शांती नगर मोहल्ले में ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे रिक्शे पर सवार चालक सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में सभी को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार धरियाव थाना क्षेत्र के सुधवा गांव निवासी अरविंद की 35 वर्षीय पत्नी रेनु देवी उसका 8 वर्षीय पुत्र अभिनव व थाना क्षेत्र के इकारी गांव निवासी कल्लू पाल का 40 वर्षीय पुत्र महेश पाल सभी ई-रिक्शे पर सवार होकर शहर आ रहे थे। जब रिक्शा सदर कोतवाली क्षेत्र के शांती नगर मोहल्ले में पहुंचा तभी अनियंत्रित होकर पलट गया।

जिसमें रिक्शा चालक सहित चार लोग घायल हो गए। हादशे की जानकारी रिक्शा चालक के परिजनों को हुई तो तुरन्त घटना स्थल पर पहुंचकर गम्भीर रूप से घायल रिक्शा चालक को शहर के किसी प्राइवेट अस्पताल इलाज कराने ले गए। वही स्थानियो ने फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने बाकी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share