उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे दो पर हसवा गाँव की मोड पर स्थित ओवर ब्रिज के ऊपर बाइक से उतरकर रोड किनारे खड़े अधेड़ को बाइक सवार ने टक्कर मार दिया। जिससे अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार राधा नगर थाना क्षेत्र के अतरहा गांव निवासी मातादीन का 56 वर्षीय पुत्र घूरी अपने 22 वर्षीय पुत्र सरवन के साथ बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था। जब उसकी बाइक थरियांव थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 हसवा कस्बे की मोड पर स्थित ओवर ब्रिज पर पहुंची।
टककर मैने वाला बाइक चालक
तभी सरवन ने फोन से बात करने के लिए बाइक खड़ी कर दिया। और उसका पिता घूरी बाइक से उतरकर रोड किनारे खड़ा हो गया। तभी थाना क्षेत्र राधा नगर कस्बा निवासी मोहन लाल का 17 वर्षीय पुत्र सुनील तेज रफ्तार से बाइक चलता हुआ निकला और घूरी को टक्कर मार दिया। बाइक की टक्कर से घूरी रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी स्थानीय पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सरकारी एंबुलेंस के ईएमटी रामु वर्मा और पायलेट योगेंद्र के साथ जिला अस्पताल भेज दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

