G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवां थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गाँव घाट में दोस्तों के साथ नहाने गया युवक गहरे पानी में जाने से डूब गया था। पुलिस उसके शव को बरामद कर कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने युवक का शव नदी से बरामद किया है। जानकारी के अनुसार बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के तेंदुली गांव निवासी मनोज कुमार शुक्ला का 19 वर्षीय पुत्र सुमित कुमार शुक्ला दोस्तों के साथ सुल्तानपुर घाट गंगा स्नान करने आया था। नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया। इसकी जानकारी जब पास-पड़ोस के लोगों को हुई तो उसकी तलाश में जुट गए। गोता खोरों द्वारा पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकाला और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share