Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के चांदपुर थाना क्षेत्र के चतनपुर गाँव में परिवारिक कलह के चलते महिला ने घर के अंदर फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर लिया। घटना की सूचना पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज घटना की जांच पड़ताल कर रही है। जानकारी के अनुसार चतनपुर गांव निवासी शैलेन्द्र ओमर की 30 वर्षीय पत्नी नीतू देवी ने परिवारिक कलह के चलते घर के अंदर पंखे के हुक से फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। परिजनों ने जब उसको फांसी के फन्दे से लटका हुआ देखा तो घर मे हड़कम्प मच गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By