Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के चन्दीपुर गांव के समीप बाइको की भिडन्त में एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुँचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गनपतपुर गांव निवासी रामनरेश का 26 वर्षीय पुत्र सन्दीप बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था। जब उसकी बाइक थाना क्षेत्र के चन्दीपुर गांव के समीप पहुंची तभी दूसरे बाइक सवार से उसकी भिडन्त हो गई। जिसमें संदीप गंभीर रूप से घायल होंगे गाय। घायल अवस्थस में उसको इलाज के लिए हुसैनगंज सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्तर पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By