उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के मवई गाँव के समीप चार दिन पूर्व सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान कानपुर में मौत हो गई। बताते चलें कि थाने के बरौंहा गांव निवासी स्व0 राम प्रकाश का 26 वर्षीय पुत्र अरूण कुमार 12 अप्रैल को बाइक से शहर आ रहा था। जब वह मवई गाँव के समीप पहुंचा तभी तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने बाइक में टक्कर मार दिया था। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। उपचार के लिए जिला अस्पताल से हालत गंभीर देखते हुए कानपुर मेडिकल कालेज हेतु रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान गुरूवार की देर शाम उसकी मौत हो गई। परिजन शव लेकर वापस गांव आ गए और पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद मृतका की पत्नी सुशीला का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की एक माह पूर्व शादी हुई थी।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

