G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फ़तेहपुर जिलै की सदर कोतवाली क्षेत्र के जीटी रोड पर स्थित खेलदार मोहल्ले में उस समय अफरा तफरी का माहौल उतपन्न हो गया जब एक महिला बैंक से अपने खाते से 39 हज़ार रुपये निकाल कर बाहर निकली और घात लगाए बैठी दो महिलाएं रुपयों का बैग छीन कर भागने का प्रयास करने लगी। स्भनियो और बैंक के गार्ड द्वारा महिलाओ को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया गया।

पीड़िता से मिली जानकारी के अनुसार थरियांव थानां क्षेत्र के उसरैना गाँव निवासी मो० रियाज की पत्नी शबाना बेगम अपनी के साथ सदर कोतवाली क्षेत्र के जीटी रोड पर स्थित खेलदार मोहल्ले के बैंक ऑफ बड़ौदा मैं अपने खाते से 39 हज़ार रुपया निकाल ने आई थी। रुपया निकालते समय बैंक में मौजूद दो अज्ञात महिलाएं उसकी रेकी कर रही थी। जैसे ही वह रुपयों से भरा बैग लेकर बाहर निकली तभी घात लगाए बैठी महिलाएं रुपयों का बैग छीनकर भागने का प्रयास करने लगी। शबाना ने फुर्ती दिखाते हुए रुपयों के बैग को पुनः छीन कर अपने कब्जे में किया। और मौके पर मौजूद स्थानियो और बैंक के गार्डों द्वारा महिलाओ को पकड़ कर फोन कर घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे जिला अस्पताल चौकी प्रभारी घटना को अंजाम देने वाली दोनो महिलाओं और पीड़िता को अपने साथ पुलिस चौकी लेकर चले गए।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share