उत्तर प्रदेश फ़तेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र में शुगर की बीमारी के चलते डिप्रेशन के शिकार एक इंटर कॉलेज की अंग्रेजी प्रवक्ता ने एक हाथ की नसे काटकर आत्महत्या कर लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया पुलिस ने पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दिया है। जानकारी के अनुसार कोतवाली बिंदकी कस्बे के मोहल्ला कुंवरपुर रोड बनारसी धाम निवासी रमाशंकर उम्र लगभग 54 वर्ष मूल रूप से शेखपुर थाना कासमागंज जनपद गाजीपुर के रहने वाले थे। वह कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के अंतर्गत खजवा कस्बा स्थित पुरुषोत्तम इंटर कॉलेज में अंग्रेजी के प्रवक्ता थे। उन्होंने काफी दिन पहले बिंदकी कस्बे के मोहल्ला कुवरपुर रोड बनारसी धाम में अपना निजी मकान बनवा लिया था। उनकी पत्नी हृदेश कुमारी कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के सरकंडी गांव स्थित कंपोजिट विद्यालय में शिक्षिका है। शिक्षक रामाशंकर के तीन बच्चे हैं। बताया जाता है कि शिक्षक अंग्रेजी प्रवक्ता रमाशंकर काफी दिनों से शुगर की बीमारी से पीड़ित थे जिसके चलते वह डिप्रेशन में चल रहे थे बताया जाता है कि उन्होंने करीब चार दिन से छुट्टी भी ले रखी थी। शुक्रवार को उनकी पत्नी हृदेश कुमारी अपने स्कूल पढ़ने गई थी शिक्षक रमाशंकर अपने घर में थे बाकी तीन बच्चे पढ़ने गए थे जब बच्चे पढ़ कर आए तो देखा कि पिता रमाशंकर के हाथ की नसें कटी हुई है कमरे में खून भरा हुआ है। उन्होंने मोहल्ले के लोगों को बताया जिस पर मामले की जानकारी उनकी पत्नी हृदेश कुमारी को दी गई। खून से लटपट अंग्रेजी प्रवक्ता रमाशंकर को जीवित रहने की आशा पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शुक्रवार को दिन में करीब 3:00 बजे ले जाया गया जहां पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया!
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

