उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न कार्यक्रमों के अनुश्रवण हेतु शासन द्वारा गठित टास्क फोर्स के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जनपद स्तरीय बैठक कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार में जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। उन्होंने परिषदीय विद्यालयों में ऑपरेशन कायाकल्प व अन्य बिंदुओं की विस्तृत समीक्षा की और संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए एवं कहा कि परिषदीय विद्यालयों में जिन पैरामीटरों का कार्य शेष है, को जल्द से जल्द पूर्ण कराते हुए सभी पैरामीटरों से संतृप्त किया जाये । उन्होंने शहरी क्षेत्र वाले परिषदीय विद्यालयों में टाइलीकरण व फर्नीचर की उपलब्धता शेष है, के लिए सम्बन्धित ईओ को पत्राचार करते हुए कार्य को पूरा कराया जाए। उन्होंने कहा कि जो परिषदीय विद्यालय के भवन जर्जर है कि नीलामी प्रक्रिया पूरी हो गई है, का जल्द से जल्द ध्वस्तीकरण कराना सुनिश्चित करें। पीएम श्री के तहत चयनित विद्यालयों में निर्माण कार्य चल रहा है , में तेजी लाए साथ ही मय फोटो के रिपोर्ट से अवगत कराने के निर्देश संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी को दिए। निपुण भारत मिशन के तहत कक्षा–1–3 तक के बच्चों को निपुण बनाने के लिए प्रत्येक माह सभी बच्चों का निपुण शत प्रतिशत असेसमेंट अवश्य करे। उन्होंने बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि स्कूल चलो अभियान के तहत लक्ष्य के सापेक्ष स्कूलों में नामांकन कराया जाए। यह विशेष ध्यान रखें कि कोई भी बच्चा ड्रॉपआउट न रहे। जिन विद्यालयों में पिछली साल की तुलना में कमी आई है सबंधित प्रधानाचार्य के साथ बैठक कर नामांकन बढ़ाया जाय। कक्षा पांच से छह में नामांकन प्रतिशत की खजुहा ब्लॉक मे कमी पाई जाने पर सम्बन्धित खंड शिक्षा अधिकारी का वेतन न आहरित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया आरटीई के तहत चयनित बच्चों का शत प्रतिशत सम्बन्धित विद्यालयों 6में दाखिला कराया जाय। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी से कहा कि ग्राम पंचायत सचिवों को निर्देशित करे कि ऐसे दिव्यांग बच्चे जो स्कूल नहीं जा सकते है उनकी पंचायतवार सूची उपलब्ध कराए। उन्होंने बेसिक शिक्षा अधिकारी से कहा कि आरबीएसके टीम स्वास्थ्य जांच के लिए जब विद्यालय जाती है तो कितने बच्चों की जांच की है और क्या सुविधाएं दी है सम्बन्धित रजिस्टर भी बनाया जाय। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी , परियोजना निदेशक डीआरडीए, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, डीसी मनरेगा, समस्त खण्ड विकास अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share