उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के आईटीआई रोड पर कोचिंग पढ़कर बाहर निकल कर रोड पार कर रही छात्रा को बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे छात्रा रोड पर गिरकर घायल हो गई हादसे की जानकारी कोचिंग सेंटर व परिजनों को हुई तो तुरंत घटना स्थल पर पहुंचकर घायल अवस्था में छात्रा को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के कृष्ण बिहारी नगर मोहल्ला निवासी स्वर्गीय कृष्ण कुमार की 17 वर्षीय पुत्री अलका श्रीवास्तव जो आईटीआई रोड पर कोचिंग पढ़ने आई थी। कोचिंग पढ़कर जैसे ही वह बाहर रोड पर निकलकर रोड पार करने लगी तभी तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दिया। जिससे छात्रा अलका श्रीवास्तव रोड पर गिरकर घायल हो गई। हादसे की जानकारी कोचिंग सेंटर व परिजनों को हुई तो तुरंत घटना स्थल पर पहुंचकर घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अपने प्राइवेट वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

