उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की ख़ागा कोतवाली क्षेत्र के पुराइन गाँव के चौराहे के समीप अज्ञात वाहन स्कूटी सवार को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे स्कूटी सवार युवक रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के मझिलगांव निवासी मूर्ति।शुक्ला का 39 वर्षीय पुत्र आशीष स्कूटी पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था। जब वह कोतवाली क्षेत्र के पुराइन गाँव के चौराहे के।समीप पहुंचा तभी अज्ञात वाहन उसकी स्कूटी को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे स्कूटी चालक आशीष गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए हरदो सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

