उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के बेंदा घाट रोड पर के मुत्तौर गाँव के समीप ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार गाजीपुर थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी रमेश का 28 वर्षीय पुत्र सुरेन्द्र बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था। जब उसकी बाइक ललौली थाना क्षेत्र के मुत्तौर के समीप बेंदा घाट रोड पहुंची तभी ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे सुरेन्द रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत फोन कर घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को दिया। स्थल पर पहुंचे और घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए बहुआ सीएचसी पहुँचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

