उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 के नउवा बाग गाँव में अनियंत्रित बाइक सवार गिरकर घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज रहे है। जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के आबुनगर मोहल्ला निवासी राम स्वरूप का 35 वर्षीय पुत्र सुरेन्द्र कुमार बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम से जा रहा था। उसकी बाइक कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 के नउवा बाग में पहुंची तभी उसकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। जिससे वह घायल हो गया। हादशे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरन्त परिजन घटना स्थल पर पहुंचे और घायल अवस्था मे उसको अपने प्राइवेट वाहन से इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुँचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

