Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर पुर जिले के सुल्तानपुर घोष थानां क्षेत्र के चौकी चौराहे पर स्थित चाय की दुकान में हुई घटना को संज्ञान में लेते हुए क्षेत्राधिकारी ख़ागा द्वारा बताया कि थानां क्षेत्र के अहिरन का पुरवा, मजरे एराया मशायक गाँव निवासी शेषमन यादव 17.04.2026 को शेषमन यादव द्वारा थाना स्थानीय पर आकर सूचना दी गई कि कुछ व्यक्तियों द्वारा उनकी दुकान पर आकर उनके साथ मारपीट व गाली-गलौज की गई तथा जान से मारने की धमकी दी गई। साथ ही महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की गई तथा गुल्लक से लगभग 7000 रुपये जबरन लूट लिए गए। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया, जिसमें 03 नामजद एवं 16–17 अज्ञात अभियुक्त नामित हैं। विवेचना के दौरान घटना स्थल का निरीक्षण एवं साक्ष्यों के संकलन के उपरांत पंजीकृत अभियोग में लूट एवं छेड़छाड़ से संबंधित घटना का कोई साक्ष्य नही पाया गया, जिसके आधार पर संबंधित धाराओं का लोप किया गया। 03 आरोपियो को गिरफ्तार कर अग्रम विधिक कार्यवाई की जा रही है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By