उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ बाईपास के समीप अनियंत्रित बाइक सवार रोड पर गिरकर घायल हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची एम्बुलेन्स ने घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार हथगांम थाना क्षेत्र के कस्बा के तेई पारा मोहल्ला निवासी राज बहादुर का 28 वर्षीय पुत्र सचिन बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए शहर आया था। जब उसकी बाइक सदर कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ बाईपास के समीप पहुंची तभी उसकी बाइक अनियंत्रित होकर रोड पर गिर गई। जिससे बाइक चालक सचिन घायल हो गया। हादशे की जानकारी स्थानीय पुलिस को हुई तो तुरंत घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने फोन कर सरकारी एंबुलेंस को सूचना दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस के ईएमटी शांतनु व पायलेट अरविंद ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

