उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के जैतपुर ओन्हा गांव के समीप स्थित खेतों में काम कर रहे किसान को किसी जहरीले कीड़े ने काट लिया। जिससे उसकी मौत हो गई हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो घर में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के जैतपुर ओन्हा गांव निवासी जगन्नाथ का 51 वर्षीय पुत्र राम खेलावन गांव के समीप स्थित खेतों में काम कर रहा था। तभी उसको किसी जहरीले कीड़े ने काट लिया जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो घर में कोहराम मच गया। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share