उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली पुलिस द्वारा धोखाधड़ी व जाली दस्तावेज के अभियोग से संबंधित 02 वांछित आरोपियो को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में वांछित/वारण्टियों की गिरफ्तारी व अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में बिंदकी कोतवाली पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 119/2026 धारा 318(4)/338/336(3)/340(2)/352/351(2) बीएनएस से सम्बन्धित आरोपी कोतवाली क्षेत्र के अमैना गाँव निवासी कालिका प्रताप शर्मा के 29 वर्षीय पुत्र नीरज कुमार शर्मा व कोतवाली क्षेत्र के भवानीपुर गाँव निवासी श्रीराम के 29 वर्षीय पुत्र सोनू सिंह को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

