Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के जहानाबाद थानां क्षेत्र के कस्बे में स्थित मोहल्ला पोजेपुर में संदिग्ध अवस्था में महिला ने घर के अन्दर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना की सुचना पर पहुंचीं पुलिस मृतिका के शव को कब्जे में लेकर घटना की जाँच पडताल कर रही है। वहीं मृतिका के भाई ने ससुराली जनो पर हत्या करने का अरोप लगाया। पुलिस ने पूंछतांछ हेतु पति को हिरासत में ले लिया है। जानकारी के अनुसार कस्बा जहानाबाद के मोहल्ला पोजेपुर निवासी अमरजीत की पत्नी अनीता देवी ने घर के अन्दर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। वहीं घटना की सूचना पाकर मौके में पहुंंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतिका के भाई तेज बहादुर निवासी रनियां जिला कानपुर देहात ने बताया कि उसकी बहन ने आत्महत्या नहीं बल्कि ससुराली जनों ने उसकी हत्या कर शव को फांसी पर लटका दिया। वहीं मृतिका के ससुर श्रीराम ने बताया कि उसकी बहू का मानसिक संतुलन ठीक नही था। जिसके चलते उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। पीडित द्वारा थाने में दी गयी तहरीर के अनुसार पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिर्पोट आने के बाद ही मौत का सही कारण ज्ञात हो सकेगा।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By