उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ठाकुर जोधा सिंह अटैया की स्मृति में अखिल भारतीय ग्रामीण साहित्य मंच द्वारा कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें दुर्धरा से आए तथा क्षेत्रीय कवियों ने अपनी रचनाएं पढ़कर खूब तालियां बटोरी। जानकारी के अनुसार बिंदकी क्षेत्र के सरकंडी गांव के पास स्थित नवोदय विद्यालय में शनिवार की सुबह लगभग 10:00 बजे से स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ठाकुर जोधा सिंह अटैया की स्मृति में अखिल भारतीय ग्रामीण साहित्य मंच द्वारा एक कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें आए हुए कवियों ने अपनी रचनाएं पढ़कर लोगों को खूब हंसाया और तालियां बटोरी। दिल्ली से आए कभी जसवंत सिंह चौहान ने पढ़ा यार तेरा दीदार करके दिल खुश होता है जब तू नहीं होता पास में तब यह दिल रोता है। कवि सम्मेलन में संत नगर दिल्ली से आए जितेंद्र सिंह ने पढ़ा अब की जंग छिड़ी तो सबका हाल बुरा होगा हिंदुस्तान तो होगा लेकिन पाकिस्तान नहीं होगा। फतेहपुर के कवि अनिल कुमार ने पढ़ा उनकी आंखों के कंकड़ नहीं हुए बेहतर नहीं तो बदतर भी नहीं हुए बाराबंकी से आई कवित्री सुधा सिंह ने कहा मन से मन जब छुआ तो भाया मुझे दिल से दिल का मिलन है दिखावा मुझे।कवित्री स्वर्णिमा सिंह सुंदर ने पढ़ा शुक्र है तेरा तूने मुझे इतना खुश नसीब बना दिया इन नन्हे नन्हे सितारों से मेरा जहां सजा दिया। कवि गौरव सिंह अबोध ने पढ़ा की यह हमारा दोष है जो हम गिरे हैं मन कुपथ पर जब चलेगा तब गिरेगा। राज किशोर शुक्ला राज ने पढ़ा नाव में उड़ते सारे पंछी अपनी प्रभुता आंक रहे उड़ते उड़ते ठहरे जल में खुद के चेहरे झांक रहे। इस मौके पर कवि डॉक्टर नित्यानंद मिश्रा तथा रंजन शर्मा पक्का बिहारी ने भी अपनी कविताएं पढ़कर खूब तालियां बटोरी। इस मौके पर आए हुए कवियों को शाल पहनिकर तथा प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

