उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के तेलियानी ब्लॉक के ग्राम पंचायत हाजीपुर गंग के सेमरहटा गांव में लंबे इंतजार के बाद विकास की एक बड़ी सौगात मिली है। करीब 25 वर्षों से जर्जर पड़े खड़ंजा मार्ग के स्थान पर अब पक्की सड़क बनने का रास्ता साफ हो गया है। सेमरहटा से झलहा तक 1.300 किलोमीटर लंबे मार्ग के निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग से 87.72 लाख रुपये की स्वीकृति मिली है। इस मार्ग का भूमि पूजन पूर्व कारागार राज्य मंत्री एवं वर्तमान बिन्दकी विधायक जयकुमार सिंह जैकी के नेतृत्व में अनोखे अंदाज में किया गया। गांव के प्रतिष्ठित व्यक्ति भगवानदीन द्वारा नारियल फोड़कर कार्य को शुभारंभ किया गया। इस दौरान विधायक ने स्वयं ग्रामीणों—बुजुर्गों, महिलाओं और युवाओं—को फूलमाला पहनाकर उनका सम्मान किया, जिससे गांव में उत्साह का माहौल देखने को मिला।ग्रामीणों ने भावुक होकर कहा कि पहली बार किसी जनप्रतिनिधि ने उन्हें परिवार के सदस्य की तरह सम्मान दिया है। लोगों ने विधायक की सराहना करते हुए कहा कि जहां पहले जनप्रतिनिधि केवल वादे करते थे, वहीं अब विकास कार्य धरातल पर नजर आ रहा है। ग्रामीणों ने विधायक को “बेटा और भाई” की संज्ञा देते हुए उनके कार्यों की प्रशंसा की। विधायक जयकुमार सिंह जैकी ने गांव के समग्र विकास का भरोसा दिलाते हुए कहा कि भविष्य में बारातशाला, जिम पार्क, अंबेडकर पार्क और खलिहान की अव्यवस्थित भूमि को सुव्यवस्थित कर आधुनिक सुविधाओं से युक्त बनाया जाएगा। उन्होंने गांव को मॉडल गांव के रूप में विकसित करने की प्रतिबद्धता भी जताई। कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत सदस्य बबलू कालिया, पूर्व जिला पंचायत प्रत्याशी रमेशचंद्र उर्फ डॉक्टर झटका पासवान, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि शिवकुमार, बीजेपी नेता अखिलेश तिवारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

