उत्तर प्रदेश फतेहपुर बिंदकी कस्बे में किसान मजदूर मोर्चा ने तहसील पहुंचकर संपूर्ण समाधान दिवस में मौजूद जिला अधिकारी को एक 13 सूत्री ज्ञापन सोपा जिसमें कहा गया कि सभी मांगे पूरी की जाए वहीं इसके पहले किसान मोर्चा के कार्यालय में एक बैठक भी हुई जिसमें मौजूद मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमर सिंह पटेल ने कहा की समस्याएं हल नहीं होगी तो आंदोलन किया जाएगा। बिंदकी कस्बे के तहसील परिसर में शनिवार को दिन में करीब 1:00 बजे किसान मजदूर मोर्चा के लोग नारेबाजी करते हुए पहुंचे। उस समय सभागार कक्ष संपूर्ण समाधान दिवस चल रहा था। जिलाधिकारी रविंद्र सिंह तथा भाजपा विधायक राजेंद्र सिंह पटेल, उप जिलाधिकारी प्रियंका अग्रवाल नायब तहसीलदार सुरेश कुमार आदि अधिकारी लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। किसान मजदूर मोर्चा की भारी भीड़ देख पुलिस ने सभागार कक्ष के अंदर भीड़ को जाने से रोका। किसान मजदूर मोर्चा के प्रतिनिधि मंडल के कुछ लोगों को अंदर जाने दिया गया। इसके बाद प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी को 13 सूत्रीय ज्ञापन देकर समस्याएं बताई। प्रधानमंत्री तथा मुख्यमंत्री एवं जिला अधिकारी को संबोधित ज्ञापन में कहा गया कि किसान मजदूर आयोग का गठन हो। महिलाएं पशुपालन करती हैं इसलिए उन्हें किसान सम्मान निधि दिया जाए। सरकार ने किसान की आय दुगना करने का वादा किया था जिसे पूरा किया जाए। खाद बीज तथा कृषि यंत्र के रेट कम करने की मांग की गई। बीमा राशि 5 लाख से बढ़कर 10 लाख करने की मांग हुई। किसान मजदूर के बेटे बेटियों की नौकरी में आरक्षण देने की मांग की गई। दिव्यांग वृद्ध तथा विधवा पेंशन प्रतिमा ₹5000 करने की मांग की गई। देश प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों में चिकित्सकों तथा दवाइयां की पर्याप्त व्यवस्था की जाए। ज्ञापन देने जाने के पहले किसान मजदूर मोर्चा की एक बैठक बिंदकी ललौली चौराहा के समीप स्थित मोर्चा के कार्यालय में हुई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद किसान मजदूर मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमर सिंह पटेल ने चेतावनी दिया कि यदि समस्याएं हल नहीं हुई तो मोर्चा चुप बैठने वाला नहीं है सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने का काम करेगा। इस मौके पर मोर्चा के अरविंद कुमार पटेल, महावीर गौतम, प्रियंका पाल,उमादेवी राजकली रामराज दीपांशु पटेल सन्नो देवी सीमा पाल इंद्रपाल शांति देवी सुमित्रा देवी राम नारायण सदाशिव विश्वकर्मा मोतीलाल चंद्रशेखर नम्रता देवी तेजपाल आदि रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share