उत्तर प्रदेश कौशांबी जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जहां तेज रफ्तार डंपर ने युवक और युवती को कुचल दिया। दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के टहेरा गांव के पास युवक और युवती सड़क किनारे खड़े होकर किसी वाहन का इंतजार कर रहे थे। तभी तेज रफ्तार डंपर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान अरविंद कुमार, उम्र 20 वर्ष, निवासी टहेरा गांव और अंशिका, उम्र 18 वर्ष, निवासी पैकौरा देवकली थाना रैपुरा के रूप में हुई है। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई, और परिजनों में कोहराम मच गया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। फिलहाल इस घटना को लेकर इलाके में चर्चाएं है कि ये दोनों प्रेमी युवल थे, लेकिन पुलिस अभी कुछ भी कहने से बच रही है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share