उत्तर प्रदेश कौशाम्बी जनपद के थाना सैनी क्षेत्र के थुलगुला गांव (उसरैन) में 21 वर्षीय विवाहिता सोनाली पत्नी निशांत उर्फ अमन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही गांव में लोगों की भीड़ जुट गई और परिजनों में कोहराम मच गया।मिली जानकारी के अनुसार, सोनाली की शादी करीब एक वर्ष पूर्व हुई थी और वह संयुक्त परिवार में अपनी सास के साथ रहती थी, जबकि उसके पति और ससुर दोनों पंजाब में प्राइवेट नौकरी करते हैं। घटना के समय सास देवीगंज दवा लेने गई हुई थी, इसी दौरान घर में सोनाली की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।सूचना पर थाना सैनी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। क्षेत्राधिकार सिराथू व प्रभारी निरीक्षक त्रिलोकीनाथ पांडे स्वयं मौके पर मौजूद रहे और उन्होंने जांच-पड़ताल शुरू कराई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, ताकि मौत के सही कारणों का पता लगाया जा सके।पुलिस द्वारा परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध माना जा रहा है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच जारी है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, रिपोर्ट आने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share