उत्तर प्रदेश कौशाम्बी जिले की सैनी कोतवाली क्षेत्र के गरई गांव में शुक्रवार की रात में एक घर में हुई चोरी से गांव में दहशत का माहौल व्याप्त है, पीड़ित की सूचना पर सैनी पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। सैनी कोतवाली क्षेत्र के गरई गांव निवासी रानू पटेल पत्नी राजू पटेल ने बताया कि गुरुवार की रात वे खेत से भूसा लाकर घर में रखने के बाद करीब 12 बजे सो गए, इस दौरान अज्ञात चोरों ने उनके घर में सेंधमारी कर दी। पीड़ित का आरोप है कि सुबह उठने पर कमरे में रोशनी दिखी तो बाहर जाकर देखा तो पता चला कि चोरों ने घर की दीवार काटकर अंदर रखा बक्सा खेत में उठा ले गए और बक्से को तोड़ कर जेवर, नकदी व बच्चों के कपड़े आदि उठा ले गए, पीड़ित की सूचना पर अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर सैनी पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

