Spread the love

उत्तर प्रदेश कौशाम्बी जिले के कोखराज थाना क्षेत्र के एक गांव के पास ऑटो में सवार एक व्यक्ति से बाइक सवार तीन लोग छीनैती कर फरार हो गए पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। चरवा थाना क्षेत्र के पंसौर निवासी शिवभूषण पुत्र स्व रामेश्वर ने कोखराज पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि वह गुरुवार को दस हजार रुपए घर से एवं दस हजार रुपए सहज जन सेवा केंद्र से निकालकर बेटी के ससुराल कोखराज थाना क्षेत्र के कसिया पश्चिम गांव विक्रम से जा रहा था, शिवभूषण का आरोप है कि रास्ते में कुछ बाइक सवार उसका पीछा करते हुए सकाढा बाईपास के पास विक्रम रोककर उसके जेब में रखा बीस हजार छीनकर भागने लगे , शोर मचाने पर स्थानीय लोगो ने दो बाइक सवार को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर कोखराज पुलिस ने फतेहपुर जनपद के बिन्दकी के सेलामन कंचनपुर निवासी गोलू कंजड़ , कन्नौज के इन्द्रगढ़ जगतापुर निवासी करन कंजड़ एवं एक अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्यवाई में जुट गई है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By