उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र के ढकौली गांव के समीप अनियंत्रित ई-रिक्शा पलट गया। जिससे रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे और घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के नई बस्ती मोहल्ला निवासी स्वर्गीय लक्ष्मण प्रसाद का 37 वर्षीय पुत्र संतोष कुमार जो ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता है।रोज की भांति आज भी वह रिक्शा लेकर सवारी की तलाश में निकला था। जब उसका रिक्शा थाना क्षेत्र के ढकौली गांव के समीप अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे रिक्शा चालक संतोष कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत फोन कर घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share