Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली पुलिस द्वारा नाबालिग अपहृता को सकुशल बरामद करते हुए अभियोग से संबंधित वांछित आरोपियो को गिरफ्तार किया गया। अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में वांछित/वारण्टियों की गिरफ्तारी व अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में खागा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 103/2026 धारा 137(2)/87 बीएनएस से सम्बन्धित नाबालिग अपहृता को सकुशल बरामद किया गया।

तथा वांछित आरोपी कोतवाली क्षेत्र के अनुरूद्दापुर गाँव निवासी छत्रपाल के 19 वर्धिय पुत्र राहुल को गिरफ्तार किया गया। इसी तरह खागा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 94/2026 धारा 137(2) बीएनएस से सम्बन्धित नाबालिग अपहृता को सकुशल बरामद कर प्रकाश में आये आरोपी खखरेरुं थानां क्षेत्र के लोहारपुर गाँव निवासी स्व0 रामधनी के 24 वर्षीय पुत्र मुकेश कुमार को गिरफ्तार कर मुकदमे में धारा 87 बीएनएस की बढोत्तरी कर गिरफ्तार दोनो आरोपियो को न्यायालय भेजा गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By