Spread the love

उत्तर उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर हसवा पुलिस चौकी के समीप अज्ञात वाहन बाइक सवार को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक चालक रोड पर गिरकर घायल हो गया। हादसे की जानकारी पुलिस को हुई तो तुरंत मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल अवस्था मे उसको एंबुलेंस से इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सनगांव गांव निवासी इंद्रपाल का 28 वर्षीय पुत्र करन बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए शहर आ रहा था। जब उसकी बाइक थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर हसवा पुलिस चौकी के समीप पहुंची। तभी रोड से निकला अज्ञात वाहन उसकी बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक चालक कारन रोड पर गिरकर घायल हो गया। हादसे की जानकारी स्थानीय पुलिस को हुई तो तुरंत फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By