G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर नउवा बाग पॉलिटेक्निक के समीप आगे चल रहे ट्रक चालक ने अचानक अपने ट्रक को ब्रेक लगा दिया। जिससे पीछे चल रहा है ट्रक की भिडन्त हो गई और पीछे वाले ट्रक चालक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार फिरोजाबाद जनपद के शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के डाहिनी गांव निवासी नरेश का 33 वर्षीय पुत्र नवल किशोर जो ट्रक चला कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। रोज की भांति वह ट्रक पर भाड़ा लाद कर निकाला था। जब उसका ट्रक फतेहपुर सदर कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर नउवा बाग पॉलिटेक्निक के समीप पहुंचा। तभी आगे चल रहे ट्रक चालक ने अचानक अपने ट्रक को ब्रेक लगा दिया। जिससे पीछे चल रहे नवल किशोर के ट्रक की भिडन्त हो गई। और नवल किशोर की हादशे में दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share