उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर अल्लीपुर मेडिकल कॉलेज के समीप इलाज करा कर पैदल अपने घर लौट रही महिला को बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दिया। बाइक की टक्कर से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल स्वास्थ्य में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टर का इलाज कर रहे थे तभी इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के अल्लीपुर गांव निवासी अनीस अहमद की 66 वर्षीय पत्नी अजमीरुन की तबीयत ठीक नहीं थी वह अल्लीपुर मेडिकल कॉलेज इलाज करने गई थी। इलाज करा कर वापस पैदल घर लौटते समय उसको तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दिया। बाइक की टक्कर से अजमीरुन गंभीर रूप से घायल हो गई तो इलाज के लिए उसी अल्लीपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

