उत्तर प्रदेश फ़तेहपुर जिले के चांदपुर थानां क्षेत्र के बाबई गाँव में महिला ने संदिग्ध अवस्था में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। जिसकी सूचना पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज अग्रिम कार्रवाई कर रही है। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के बाबई गाँव निवासी अतुल कुमार की 26 वर्षीय पत्नी चांदनी देवी की सन्दिग्ध अवस्था मे फाँसी लगाने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंचीं पुलिस ने मृतिका केशव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज घटना की जांच पड़ताल कर रही है। वही मृतिका के पति की माने तो मोबाईल को लेकर बात हुई थी जिस पर तनाव के चलते फाँसी लगा लिया। जानकारी होने पर फाँसी के फन्दे से उतारकर जहानाबाद सीएचसी लेकर गए। जहाँ डॉक्टर कानपुर रेफर दिया तो।कानपुर लेकर गए तो डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वही कल्यानपुर थानां क्षेत्र के मवईया गाँव निवासी मृतिका के चाचा झगड़ू ने बताया मृतिका चाँदनी देवी की शादी 2019 में मार्च को अतुल कुमार के साथ ही थी। उसके ससुर ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दिया है जिसका चस्मदीद गवाह है। पुलिस ससुर को हिरासत में लेकर घटना की।जांच पड़ताल कर रही है। वही घटना के बाद से मृतिका के पुत्र विनायक और पुत्री प्रगति का रोरो कर बुरा हाल है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share