उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के जहानाबाद भोगनीपुर चौडगरा हाइवे मार्ग में कस्बे के मोहल्ला गढ़ी में भोर पहर गुजरात प्रांत से आजमगढ़ शादी समारोह में परिवार सहित शामिल होने जा रहे कार चालक के झपकी आने से अनियंत्रित तेज रफ्तार कार ट्रांसफार्मर रखे चबूतरे में जोरदार टक्कर मारने से उसके ढह जाने पर ट्रासफार्मर नीचे जमीन पर गिरने से आयल बह जाने के साथ ट्रांसफार्मर क्षति ग्रस्त हो गया। वही विद्युत आपूर्ति बंद होने से एक बहुत बड़ी दुर्घटना होने से बच गयी। दुर्घटना से कार सवार एक महिला घायल हो गई जिसे इलाज हेतु सीएचसी में भर्ती कराया गया। गुजरात प्रांत के जनपद दबंग के थाना कच्छी गाँव निवासी,42 वर्षीय रामनंद सिंह,अपनी पत्नी सुमन सिंह 39 वर्ष पुत्र आयुषकुमार सिंह 13 वर्ष पुत्री अर्पिता सिंह 9 वर्ष एवं भतीजा अनुमय कुमार 14 वर्ष के साथ स्वीफ्ट डिजायर गाड़ी से अपने भतीजे अवनीश कुमार की शादी में शामिल होने के लिए आजमगढ़ जा रहे थे कि रविवार को सुबह भोर पहर 4,15 बजे भोगनीपुर चौडगरा मार्ग में स्थित कस्बा कोड़ा जहानाबाद के मोहल्ला गढ़ी के समीप तेज रफ्तार कार चालक के अचानक झपकी आ जाने से अनियंत्रित हुई स्वीफ्ट डिजायर कार 4 सौ केवीए विद्युत ट्रांसफार्मर रखे चबूतरे में जोरदार धमाके के साथ टक्कर मारने से चबूतरे के ढहने से उसमें रखा ट्रांसफार्मर नीचे जमीन में गिरने से विद्युत आपूर्ति ठप्प हो गयी। जबकि ट्रांसफार्मर का तेल बह जाने के साथ वह क्षति ग्रस्त हो गया। जिससे एक बहुत बड़ी दुर्घटना होने से बच गयी। जबकि स्वीफ्ट डिजायर कार का एयर बैग खुलने से कार सवार सुमन सिंह को चोट लग गयी। वही अन्य लोग बच गये।चोटिल महिला को सीएचसी में इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई । वही गाड़ी का आगे का ढाचा पूरी तरह से क्षति ग्रस्त हो गया है । ,33/11 विद्युत उप केंद्र जहानाबाद के अवर अभियंता विनोद कुमार तोमर ने बताया कि ट्रांसफार्मर के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से विभाग का साढ़े पांच लाख रुपये का नुकसान हो गया है। दुर्घटना करने वाले गाड़ी चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

