बिंदकी कोतवाली क्षेत्र में भगवान परशुराम की जयंती के मौके पर हवन पूजन के साथ भगवान परशुराम की आरती की गई। एवं प्रसाद वितरण किया गया। मौके पर मौजूद लोगों ने भी कार्यक्रम में शामिल होकर भगवान परशुराम की पूजा अर्चना किया तथा प्रसाद ग्रहण किया। जानकारी के अनुसार नगर के मोहल्ला हजरतपुर ठठराही स्थित मां काली जी देवी मंदिर परिसर में रविवार को भगवान परशुराम जी की जयंती मनाई गई। इस मौके पर भगवान विष्णु के छठे अवतार कहे जाने वाले भगवान श्री परशुराम जी के जन्मोत्सव पर हवन पूजन के साथ उनके चित्र पर पुष्प चढ़ाकर माल्यार्पण का पूजा आरती की गई। इस मौके पर कहा गया कि भगवान श्री परशुराम भगवान विष्णु के छठवें अवतार थे वह बेहद स्वाभिमानी थे

उन्होंने भृगु वंश की परंपरा और तपस्या को आगे बढ़ने का काम किया था भगवान परशुराम ने कठोर तपस्या करके भगवान शिव को प्रसन्न करके कई तरह के अश्वशास्त्र एवं विद्या प्राप्त की थी भगवान शिव ने उन्हें अजर अमर रहने का वरदान दिया था। भगवान परशुराम की जयंती के मौके पर सर्व समाज विकास समिति उत्तर प्रदेश के प्रबंधक धर्मेंद्र मिश्रा लेखा निरीक्षक सात्विक शुक्ला के अलावा शार्बिल शुक्ला नीता शुक्ला के अलावा राजू द्विवेदी दयाशंकर संघ के नगर प्रचारक रविंद्र तथा विमलेश कुमार विमल हरिकृष्ण नर्मदा शुक्ला शिवदास हनुमान सहित भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

