उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की।सदर कोतवाली क्षेत्र में आज अखिल भारत हिंदू महासभा द्वारा आयोजित रेणुकानंदन भार्गव श्री परशुराम जी का जन्मोत्सव धूमधाम से शोभायात्रा निकालकर सर्व समाज द्वारा द्विवेदी टावर आईटीआई रोड फतेहपुर में पूर्व मंत्री राधेश्याम गुप्ता की अध्यक्षता में प्रातः 10:00 बजे से प्रारंभ होकर दोपहर 2:00 बजे तक चलता रहा। सर्वप्रथम भगवान श्री परशुराम के तैलीय चित्र पर माल्यार्पण पूजा आरती करके परशुराम स्वरूप श्री रामबाबू द्विवेदी जी मयंक का वैदिक मंत्र उच्चरणों से आरती करके पूजा स्वागत अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम 5 वर्ष की आर्य अग्रवाल द्वारा संस्कृत भाषा के गीता हुआ भागवत के लगभग 101 श्लोक पढ़े गए। अपने उद्बोधन में विख्यात परशुराम अभिनेता श्री रामबाबू द्विवेदी मयंक जी ने सनातन व परशुराम की व्याख्या करते हुए कहा कि हमने सर्व समाज का सदैव कल्याण करते हुए दक्षिण दिशा में सहयाद्रि पर्वत पर रहने वाले कोल भील आदिवासी जनजाति, अनु, दुई,तरसतू,सरयाति आदि जातियों को तत्कालीन राजाओं से मुक्त कराकर सुशबय नागरिक बनाया, असम प्रांत को समतल करते हुए हिमालय के पूर्व शिखा को अपने फरसे से काट काट करके ब्रह्मपुत्र नमक नदी को निर्मित करके लोगों को जल के संकट से मुक्त कराया।

गोष्ठी का सफल संचालन करते हुए हिंदू महासभा के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज त्रिवेदी ने कहा कि महापुरुषों देवताओं तथा भगवान को जातियों के भेदभाव से दूर रखना होगा हम सबको एक सूत्र में बंध कर सनातन व हिंदुत्व का झंडा तथा अपने देश के गौरव को आगे बढ़ाना है की गोष्ठी कीअध्यक्षता करते हुए पूर्व मंत्री राधेश्याम गुप्ता ने फतेहपुर का इतिहास बताते हुए सबका आभार प्रकट किया। प्रमुख रूप से रामगोपालशुक्ला, रामूशुक्ला, राम अनुज तिवारी, शशिकांत मिश्रा गजेंद्र मौर्य, स्वामी राम आसरे आर्य करण सिंह पटेल डॉ प्रमोद पांडे, नवनिर्वाचित बार महामंत्री अनुराग नारायण मिश्रा, सभासद विनयतिवारी, अमित तिवारी ब्लॉक प्रमुख भिटौरा, रिंकू सिंह लोहारी, सत्य भगवान गुप्ता, आशीष मिश्रा पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा, श्रवण पांडे पथिक, अमितत्रिवेदी, नीटू मिश्रा, शिक्षक अनुराग मिश्रा, वीरेंद्र मणि त्रिपाठीएडवोकेट, संगीता गुप्ता बेबी गुप्ता, काजल तिवारी सुधा सिंह, संध्या शुक्ला आदि सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

