उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर कमालीपुर गाँव की मोड के समीप बाइक अनियंत्रित को डिवाइडर से टकरा गई। जिसमें सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए घायल अवस्था में उनको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर घायलो का इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के दानियालपुर गाँव निवासी लाल सिंह का 32 वर्षीय पुत्र ज्ञान सिंह व गाँव निवासी राम राज का 30 वर्षीय पुत्र जितेंद्र दोनो एक ही बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकले थे।

जब उनकी बाइक थानां क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर कमालीपुर गाँव की मोड के समीप पहुंचे तभी बाइक अनियंत्रीत होकर डिवाइडर से टकरा गई। जिसमें दोनो बाइक सवार युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए। फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल ज्ञान सिंह को कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर जितेंद्र को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share