उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के सुल्तानपुर घोष थानां क्षेत्र में चाय दुकानदार से मारपीट का मामला अब सियासी रंग ले चुका है। सपा मुखिया अखिलेश यादव के बयान के बाद पूर्व मंत्री रणवेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ धुन्नी सिंह ने तीखा पलटवार किया है। धुन्नी सिंह ने कहा कि अखिलेश यादव बिना प्रमाण के उनकी छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं जो एक बड़े नेता को शोभा नहीं देता। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि अगर उनके खिलाफ अवैध कारोबार का एक भी सबूत दे दिया जाए तो वह राजनीति छोड़ देंगे। पूर्व मंत्री ने आरोप लगाया कि मारपीट करने वालों के नाम जानबूझकर नहीं लिए गए क्योंकि वे पीडीए से जुड़े हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि चाय दुकानदार के साथ विवाद पैसे के लेन-देन को लेकर हुआ था और पीड़ित ने कहीं भी उनका नाम नहीं लिया है। खाद्य विभाग की सैंपलिंग को लेकर उन्होंने कहा कि आईजीआरएस में शिकायत के आधार पर टीम गई थी। इसे बेवजह राजनीतिक रंग दिया जा रहा है। धुन्नी सिंह ने कहा कि उनकी छवि धूमिल करने की कोशिश पर वे सपा मुखिया को मानहानि का नोटिस भेजेंगे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share