Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थानां क्षेत्र के पैनाखुर्द गाँव मे युवक का अपने भाई से मामूली विवाद हो गया। भाई की बात से क्षुब्ध होकर युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। इसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के पैनाखुर्द गांव निवासी संतोष कुमार का 24 वर्षीय पुत्र पवन कुमार का अपने भाई से बाइक चलाने को लेकर विवाद हो गया। भाई की बात से क्षुब्ध होकर पवन कुमार ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। परिजनों ने जब पवन कुमार को फांसी के फंदे से लटका हुआ देखा तो घर में हड़कम्प मच गया। फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By