Spread the love

उत्तर प्रदेश कौशाम्बी जिले के सिराथू क्षेत्र के देवखर पुर में स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय मॉडल इंटरमीडिएट कॉलेज में स्मार्ट क्लास के माध्यम से शिक्षा के क्षेत्र में नया बदलाव देखने को मिल रहा है। विद्यालय में आधुनिक तकनीक के उपयोग से बच्चों को डिजिटल माध्यम से पढ़ाई कराई जा रही है, जिससे उनकी सीखने की क्षमता में निरंतर वृद्धि हो रही है।।कॉलेज के प्रिंसिपल संजय भद्र ने बताया कि स्मार्ट क्लासेस के जरिए बच्चों को प्रतिदिन डिजिटल तकनीक से जुड़कर पढ़ने का अवसर मिल रहा है। इससे छात्र-छात्राएं न केवल विषयों को बेहतर ढंग से समझ पा रहे हैं, बल्कि उनकी रुचि भी पढ़ाई में बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि आज के दौर में डिजिटल ज्ञान अत्यंत आवश्यक हो गया है और यह पहल बच्चों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार कर रही है। विद्यालय में संचालित स्मार्ट क्लास के जरिए कठिन विषयों को भी आसान तरीके से समझाया जा रहा है। वीडियो, एनिमेशन और अन्य डिजिटल माध्यमों के प्रयोग से पढ़ाई अधिक रोचक और प्रभावी बन गई है। ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों के लिए यह पहल किसी वरदान से कम नहीं है, जिससे वे भी आधुनिक शिक्षा से जुड़कर आगे बढ़ रहे हैं।
शिक्षकों का भी इस पहल में पूरा सहयोग मिल रहा है, जिससे पठन-पाठन की गुणवत्ता में सुधार हो रहा है। अभिभावकों और क्षेत्रीय लोगों ने भी इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By