उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवां थाना क्षेत्र के एनएच-2 में शाम बाइकों की हुई भिड़ंत में दो लोग घायल हो गये। जिहें इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां उनकी हालत गम्भीर देख डॉक्टर ने कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार उरई जनपद के थाना मन्डी चौकी गांव कोईया निवासी जगजीवन राम का 22 वर्षीय पुत्र दिलीप ने अपने मित्र अतुल कुमार पुत्र शिवनाथ 30 निवासी बजरिया जनपद कानपुर के साथ बाइक द्वारा शादी समारोह में जा रहा था। जैसे ही यह लोग मलवां थाना क्षेत्र के एनएच 02 में पहुंचे तभी सामने से बाइक से भिडन्त हो गई। जिससे दोनेा गम्भीर रूप से घायल हो गये। जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया जहां से उन्हें कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share