उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की ख़ागा कोतवाली क्षेत्र के ऐलेई गांव के समीप मोर से टकरा कर बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार खखरेरू थानां क्षेत्र के बसवा गांव निवासी जगजीत का 25 वर्षीय पुत्र अनिल कुमार बाइक पर सवार होकर घर से खागा कस्बे मजदूरी करने आ रहा था। जब उसकी बाइक कोतवाली क्षेत्र के ऐलेई गांव के समीप पहुंची तभी अचानक सामने आए मोर से टकराकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए हरदो सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने घायल की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार कर उसको दूसरी सरकारी एंबुलेंस से कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। वही घायल अनिल के साथ अस्पताल पहुंचे उसके पिता जगजीत ने बताया की अनिल बाइक पर सवार होकर ख़ागा कस्बे मजदूरी करने आ रहा था। जब उसकी बाइक कोतवाली क्षेत्र के ऐलेई गांव के समीप पहुंची। तभी अचानक सामने आए मोर से टकरा कर वह रोड किनारे लगे पेड़ों से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

