उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले सदर कोतवाली क्षेत्र के आईटीआई रोड का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा था। जिसमें साफ तौर पर दिख रहा था कि बाइक सवार दो शोहदों द्वारा स्कूल जा रही छात्राओं के साथ छेड़खानी की जा रही है। वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने दोनों शोहदों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद पुलिस ने दोनों शोहदों को सबक सिखाया जहां दोनों शोहदे कृष्णा और करन द्वारा थाने के सामने कान पकड़ कर माफी मांगते हुए कह रहे हैं कि दोबारा इस प्रकार की कभी गलती नहीं करेंगे और अब सभी लड़कियों को बहन की तरह मानेंगे।

पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि आज जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के आईटीआई के पास एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें बाइक में दो लड़के दिख रहे है वहां पर जो स्कूल में बच्चियां जा रही हैं उनके साथ छीटा कसी जैसी हरकतें हाथ पकड़ रहे हैं। पुलिस ने तुरंत संज्ञान लेते हुए पुलिस की तरफ से ही पॉक्सो एक्ट और कठोर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत हुआ है। दोनों लड़कों को हिरासत में लिया गया है इनकी बाइक भी सीज कर दी गई है और अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414
