उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में लावारिस लाशों का अंतिम संस्कार करने वाली शिवलोक चैरिटेबल ट्रस्ट भिटौरा ने लावारिश शवों के अंतिम संस्कार में प्रसाशन पर लापरवाही का आरोप लगा लावारिश शवो की समय पर सूचना देने की मांग उठाई है। शिवलोक चैरिटेबुल ट्रस्ट के संस्थापक स्वामी विज्ञानानंद और प्रबंधक वीरेंद्र कुमार पांडेय ने पुलिस प्रशासन से लावारिश शवो के भिटौरा घाट अंतिम संस्कार के लिए लाने की समय पर सूचना देने और प्राइवेट लोगो द्वारा लावारिश शवो को न भेजने की मांग उठाई और कहा हिन्दू रीतिरिवाज से हिन्दुओ के लावारिस शवो के अंतिम संस्कार के लिए तत्कालीन जिलाधिकारी राजीव रौतेला के आदेश पर शिवलोक चैरिटेबुल ट्रस्ट के गठन किया गया था लगभग 14 वर्ष से संस्था लावारिश लासों का पूरे सनातन हिन्दू रीतिरिवाज से अंतिम संस्कार करती है। इस दौरान ट्रस्ट के सभी सदस्य उपथित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

