Spread the love

उत्तर प्रदेश फ़तेहपुर जिले के गाजीपुर थानां क्षेत्र के गोपालपुर गाँव के समीप खेत मे मसीन से भूसा बनाते समय युवक को ज़हरीले साँप ने काट लिया। जिसकी जानकारी उसके साथियों को हुई तो तुरन्त उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार शाहजहांपुर जनपद के कोटार थानां क्षेत्र के खजुरिया गाँव निवासी रमेश का 23 वर्षीय पुत्र प्रदीप कुमार फ़तेहपुर के गाजीपुर घाना क्षेत्र गोपालपुर के समीप भूसा बनाने वाली मसीन से भूसा बना रहा था। तभी उसको ज़हरीले साँप ने काट लिया साँप काटने जानकारी उसके साथियों को हुई तो तुरन्त फोन कर घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By