उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के गुगौली गांव में बीती रात घर के बाहर सो रहे युवक पर अज्ञात हमलावरों ने चाकूओ से हमला कर उसको गंभीर रूप से घायल कर दिया। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गुगौली गांव निवासी पच्चू लाल का 25 वर्षीय पुत्र भुजबल बीती रात अपने घर के बाहर सो रहा था। तभी अज्ञात हमलावरों ने चाकूओ से हमला कर उसको गंभीर रूप से घायल कर दिया। हादशे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत परिजनों ने पुलिस को घटना की सूचना देकर घायल को इलाज के लिए गोपालगंज सीएचसी पहुँचाया। जहां डॉक्टर ने घायल की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। घायल के साथ अस्पताल पहुंचे उसके बहनोई छेदा लाल व उसके भाई चन्द्र पाल की पत्नी नीतू देवी ने घटना की जानकारी दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share