Spread the love

उत्तर प्रदेश फ़तेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के आबुनगर जीटी रोड पर पुलिस चौकी के समीप स्थित गरीब नवाज मस्जिद की कमेटी मेम्बरान द्वारा आज अप्रैल 20 की तारीख को दरूद डे यानी रसुल्ला सल्लाहो अलेह वसल्लम की यवमे विलादत के मौके पर रास्ते से गुजरने वालो को गर्मी से राहत दिलाने की गरज से मस्जिद के सामने स्टॉल लागाकर सभी आने जाने वालों को रोक कर शरबत वितरण किया गया। इस नेक काम मे मस्जिद के मेम्बरनो में मो० अतीक अहमद, सैयद ग़ालिब हैदर, मो० युशूफ ठेकेदार, हाफिज मो० एखलाक, हाफिज शाहिद रज़ा फतेहपुरी, आसिफ पत्रकार के साथ मोहल्ला पड़ोस के बच्चों व नव जवानों ने भी बढ़चढ़ कर अपनी भागेदारी निभाई।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By