उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिलें की चांदपुर पुलिस द्वारा चोरी के अभियोग से संबंधित 02 वांछित आरोपियो को गिरफ्तार उनके कब्जे से चोरी का माल बरामद किया गया। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में वांछित/वारण्टियों की गिरफ्तारी व अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में थाना चांदपुर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 55/2026 धारा 303 (2)/317 (2) बीएनएस से सम्बन्धित वांछित आरोपी थानां क्षेत्र के पूरे राहत अली गौरीपुर गाँव निवासी स्व0 रामलाल के पुत्र राकेश उर्फ दनकू और राकेश के पुत्र सूरज को 1. 15 लीटर ट्रान्सफार्मर का तेल।, 2. 7 कि0ग्रा0 एल्युमिनियम वायर।, 3. 8 कि0ग्रा0 एल0टी0 वायर एल्युमिनियम।, 4. 50 कि0ग्रा0 कोर पत्ती लोहा।, 5. चैनल – 4 अदद लम्बाई 18 इन्च के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियो को न्यायालय भेजा गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

