उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिलें के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के चौडगरा कस्बे में बिंदकी रोड स्थित लंबरदार मार्केट के सामने सोमवार को एक तेज रफ्तार अनियंत्रित डंपर ने साइकिल सवार फैक्ट्री कर्मी को कुचल दिया। हादसे में कर्मी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। डंपर चालक शव को करीब 200 मीटर तक घसीटता चला गया। मृतक की पहचान श्यामू सिंह (37) पुत्र लाला सिंह कछवाह, निवासी साई चौडगरा के रूप में हुई।मृतक विवाहित था।पत्नी और दो बच्चो का रो रो कर बुरहाल रहा।वह चौडगरा स्थित बोरिया फैक्ट्री में काम करते थे और खाना खाकर साइकिल से वापस फैक्ट्री लौट रहे थे, तभी पीछे से आ रहे खाली डंपर ने टक्कर मार दी। हादसा देख दुकानदारों और ग्रामीणों ने शोर मचाकर डंपर को रुकवाया और चालक को पकड़कर पुलिस को सूचना दी। घटना से गुस्साए लोगों ने जाम लगाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस के समझाने पर परिजन मान गए। परिजनों ने करीब एक घंटे तक शव नहीं उठाने दिया और ट्रक मालिक को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे। सूचना पर सीओ गौरव शर्मा, थाना प्रभारी सुमित पांडे और चौकी प्रभारी संजय परिहार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share