Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर हसवा गांव की मोड के ओर ब्रिज पर अनियंत्रित बाइक सवार गिर गया। जिससे बाइक पर सवार चार लोग घायल हो गए, घायल अवस्था मे सभी को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार हथगांम थाना क्षेत्र के चुराई गांव निवासी राम खेलावन का 35 वर्षीय पुत्र मनोज कुमार राधानगर थाना क्षेत्र के रमवाँ गांव अपनी 30 वर्षीय बहन रीता देवी पत्नी अरविंद कुमार के घर आया था। वापस घर लौटते समय अपनी बहन आरती देवी उसके 11 वर्षीय पुत्र ऋषि और 10 वर्षीय पुत्री नंदिनी को बाइक पर सवार कर वापस अपने घर लौट रहा था। जब उसकी बाइक थरियांव थानां क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर हसवा गांव की मोड पर ओवर ब्रिज पर पहुंची तभी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। जिससे बाइक पर सवार सभी चारों लोग घायल हो गए। फोन कर घटना की सूचना एनएचआई की 1033 एंबुलेंस को फोन कर घटना की जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस के ईएमटी प्रेम कुमार और पायलेट राकेश विश्वकर्मा ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By