उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के चांदपुर थाना क्षेत्र के गोंदहा गाँव में रविवार की दोपहर शराबी पति ने अपनी पत्नी को बुरी तरह पीट दिया। पति की पिटाई से क्षुब्ध होकर उसने पास में स्थित कुएं में छलांग लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। जानकारी होने पर घायल अवस्था में उसे बाहर निकालकर अस्पताल ला रहे थे। तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस से मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार गोंदहा गांव निवासी धर्मपाल शराब पीने का आदी है। आए दिन घर का सामान बेंचकर शराब पीता था। इसका विरोध जब पत्नी मीरा करती थी तो उसे बेरहमी से पीटता था। रविवार की दोपहर नशे में धुत होकर आया और गेहूं लेकर बेंचने जा रहा था। पत्नी ने रोका तो उसकी जमकर पिटाई कर दी। जिससे क्षुब्ध होकर पत्नी ने पास में स्थित कुएं में छलांग लगा दी। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने महिला को कुएं से निकलवाने का प्रयास किया और उसे गंभीर हालत में बाहर निकाला गया। उपचार के लिए सदर अस्पताल ला रहे थे। तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शराबी पति को हिरासत में ले लिया है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share